सनावद: सनावद न्यायालय परिसर में 12 सितंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष में जागरूकता शिविर
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद न्यायालय परिसर मे 12 सितंबर को लगने वाली नेशनल लोक अदालत के उपलक्ष में बुधवार को दोपहर दो बजे विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।नेशनल लोक अदालत की जागरूकता के लिए न्यायाधीश श्री मोहम्मद असलम दहलवी एवं न्यायाधीश श्री योगेश चालीसा व सुश्री आकांक्षा गर्ग ने कहा कि लोक अदालत में ना कोई हारता है ना कोई जीतता है।