पंचकूला में 'सेवा संकल्प' एवं 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत रक्तदान शिविर आयोजित
जन-जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर
108 रक्तदाताओं का योगदान, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
पंचकूला, 18 सितंबर: सेवा संकल्प अभियान और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपायुक्त कार्यालय प्रांगण में जिला प्रशासन द्वारा विश्वास फाउंडेशन व जिला रेड क्रॉस सोसायटी, पंचकूला के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपमंडल अधिकारी (नाग.) श्रीमती मन्नत राणा और नगराधीश कुमारी जागृति मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, विश्वास फाउंडेशन के संचालक तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शिविर में जिला पंचकूला के कई नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और नागरिकों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान कुल 108 रक्तदानियों ने रक्तदान किया। विश्वास फाउंडेशन की ओर से सभी रक्तदाताओं को फल और जूस सहित जलपान प्रदान किया गया, साथ ही प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। सभी के सराहनीय सहयोग से यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia
Panchkula, Panchkula | Sep 18, 2026