खरगोन जिले के सनावद की डिफॉल्टर अवंति सूत मिल को 62.50 करोड रुपए लोन के घोटाले में दोषी जिला सहकारी बैंक खरगोन के तत्कालीन सीईओ राजेंद्र आचार्य को बर्खास्त करने वाले सीईओ पी एस धनवाल का तबादला कर दिया है। इस पूरे मामले में 28 लोग दोषी है, जिसमें भाजपा के नेता और अफसर भी शामिल है।