खरगोन में विश्व रक्तदाता दिवस पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक स्टॉफ ने दो अलग- अलग रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इन शिविर में रक्तवीरों ने स्वैच्छा से आगे आकर दूसरों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया।जिलाब्लड बैंक अधिकारी डॉ. विनय चौहान ने बताया कि निजी क्लिनिक पर 30 और अस्पताल ब्लड बैंक में 28 याने दोनों शिविरों में 58 रक्तदाताओं ने स्वैच्छा से रक्तदान किया