खरगौन पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने शनिवार रविवार दरमियां रात जिले के थानों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के द्वारा गत रात्री जिले के थाना भगवानपुरा व थाना बिस्टान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माईक्रोबीट सिस्टम प्रणाली से थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो आसामाजिक तत्वों आदतन अपराधियों पर नजर रखना निर्देश दिए।