मंझनपुर: जलालपुर शाना में तालाबी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर भाकियू अम्बावता का प्रदर्शन तेज, डीएम से कार्रवाई की मांग
कौशाम्बी जिले के चायल तहसील क्षेत्र के रामनगर मजरा जलालपुर शाना गांव स्थित तालाबी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ढहाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के पदाधिकारी सोमवार को समय 2 बजे मंझनपुर में जिलाधिकारी से मिले। यूनियन ने अवैध निर्माण पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।