मंझनपुर: टीकरडीह गांव में बड़ा हादसा, तालाब की मिट्टी धंसने से 5 महिलाओं की मौत, 4 अन्य घायल, एसपी ने दी जानकारी
कोखराज थाना क्षेत्र के टीकर डीह गांव में सोमवार को मिट्टी खोदते समय बड़ा हादसा हो गया है। गांव के तालाब के पास मिट्टी निकालते वक्त अचानक मिट्टी का ढेर ढह गया, जिससे वहां मौजूद कई महिलाएं और पुरुष दब गए। इस दर्दनाक घटना में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। ये जानकारी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने दी सोमवार को समय 1 बजे दी है।