मंझनपुर: पहले प्रयास में आईएएस अधिकारी बनी साधना दिवाकर ने मंझनपुर में डीएम से मुलाकात कर कैडर से संबंधित जानकारी हासिल की
सिराथू तहसील क्षेत्र के महमूदपुर की रहने वाली साधना दिवाकर ने यूपीएससी की परीक्षा पहले ही बार में उत्तीर्ण कर आईएएस अधिकारी बनी है और 931 रैंक हासिल किया है।सोमवार को साधना दिवाकर अपने पिता के साथ मंझनपुर जिला अधिकारी कार्यालय पहुंची थी।डीएम ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और शॉल उढाया है। साधना ने डीएम से कैडर संबंधी जानकारी हासिल किया है।