मंझनपुर: टीकरडीह गांव में हुई दुखद घटना के मामले में मंझनपुर के डीएम ने बताया, मृतकों के परिजनों को दिया जाएगा लाभ
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज मंझनपुर जिला अस्पताल में चल रहा है। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने घायलों का हाल भी जाना है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री कृषक योजना के तहत परिजनों को लाभ दिया जाएगा।