मंझनपुर: कोल्हुआ गांव में खौफनाक वारदात, घर में सोती युवती की गला रेतकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एसपी ने दी जानकारी
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुआ में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के कमरे में अकेली सो रही 24 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावर ने गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गहन छानबीन की। जल्द होगा घटना का खुलासा