पंडारक: पंडारक प्रखंड के भदौर थाना अंतर्गत WPU के छत से लोहे की सीट और अन्य सामान चोरी
Pandarak, Patna | May 14, 2025 पंडारक प्रखण्ड के भदौर थाना क्षेत्र के अजगरा बकवां पंचायत में WPU से अज्ञात चोरों ने 18 पीस लोहे की सीट व अन्य सामानों की चोरी कर ली। इस संबंध में स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार ने बुधवार को भदौर थाना में बुधवार को संध्या 5 बजे प्राथमिकी दर्ज करा दी है और कार्रवाई करने की मांग की है। घटना 13 मई की रात की है।