बिछिया: बम्हनी बंजर में कांग्रेस की बैठक, जनसंपर्क अभियान की बनी रणनीति
नगर कांग्रेस कमेटी बम्हनी बंजर के तत्वावधान में मंगलवार 18 अगस्त को शाम 5 बजे एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, नगर सेवादल एवं नगर कांग्रेस कमेटी की सम्मिलित बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी जनसंपर्क अभियान की रूपरेखा तैयार करने के साथ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई। जनसंपर्क अभियान के दौरान नागरिकों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी l