• किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में लगाए जा रहे हैं कैम्प
• कलेक्टर ने सभी किसानों की र्फामर रजिस्ट्री के अधिकारियों को दिए निर्देश
कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए, ताकि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कैम्पों में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पंजीयन के दौरान किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए।
फार्मर रजिस्ट्री के लिए इछावर तहसील के ग्राम सिराड़ी, श्यापुर तहसील के ग्राम मुख्तारनगर तथा आष्टा तहसील के ग्राम श्यामपुरा टप्पा में लगाये गये कैम्पों में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित कैम्प में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं और इस प्रक्रिया में सहयोग करें।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
24 views | Sehore, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026