पाटन: नगर में पनीर बिक्री पर ग्राहकों की मांग, शासन असली-नकली पनीर का भेद बताकर करे जागरूक
Patan, Jabalpur | Aug 16, 2026 नगर में पनीर विक्रेता और ग्राहकों ने रविवार शाम 7:00 बजे बताया कि असली और नकली पनीर को लेकर बहस छिड़ी है हालांकि नगर में दूध की काफी आवक है जिससे कि यहां पर नकली पनीर होने की संभावना नहीं लगती।लेकिन फिर भी प्रशासन को इस तरह के नियम बनाने चाहिए जिससे की असली नकली पनीर की पहचान हो सके। दुकानदारों का कहना है की विश्वसनीय दुकान से ही पनीर खरीदना चाहिए।