कवर्धा: महाकोनी में सतनामी समाज के आस्था केंद्र श्वेत स्तंभ को क्षति पहुंचाने वालों पर कार्रवाई को लेकर ASP को सौंपा गया ज्ञापन
सतनामी समाज के धर्मगुरु संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरोधपुरी धाम जिला बलौदा बाजार अंतर्गत आने वाले ग्राम महाकोनी में सतनामी समाज की आस्था का केंद्र श्वेत स्तंभ को अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा काटकर क्षत विक्षत कर फेंक देने वालो कार्यवाही की मांग को लेकर जिला सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय में एएसपी को सौंपा ज्ञापन।