कवर्धा: ग्राम सुरजपुरा निवासी महिला के सिर गिरा भारी लकड़ी ,इलाज दौरान जिला अस्पताल कवर्धा में हुई मौत,शव को परिजनो को सौंपा
मामला पोंडी चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सूरजपुरा का है। जहा सरस्वती साहू नाम की महिला के ऊपर भारी लकड़ी गिर गया।जिससे महिला बेहोश हो गई।जिसको इलाज के लिए डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहा इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।वही महिला के शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।