कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किर्गिस्तान हिंसा की खबर मिलने के बाद वहां रह रहे छत्तीसगढ़ के छात्रों से बात कर जाना हाल चाल
उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान में हिंसा के समाचारों के बीच वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर आज बात की। एक छात्र ने खुद को रायपुर का होना बताया। उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छात्रों से उनकी कुशलता जानी और किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क करने की बात कही