कवर्धा: 10वीं पास कर चुके पूर्व नक्सली कमांडर दिवाकर ने अपने साथी नक्सलियों से की मुख्य धारा में जुड़कर जीवन जीने की अपील
17 सालों तक नक्सली संगठन में काम करने वाले पूर्व नक्सली कमांडर रहे दिवाकर ने 3 साल पूर्व कबीरधाम पुलिस को आत्मसमर्पण किया था। वहीं सरकार के मुख्य धारा में जुड़कर 2024 में दिवाकर ने दसवीं की परीक्षा पास की है। जिनको डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने खुद वीडियो कॉल कर बधाई दिया। इसके बाद दिवाकर नेअपने साथी नक्सलियों से मुख्यधारा में जुड़ने की अपील किया ।