कवर्धा: उप मुख्यमंत्री शर्मा ने 10वीं की परीक्षा पास करने वाले कवर्धा के पूर्व नक्सली कमांडर रहे दिवाकर को वीडियो कॉल कर दी बधाई
उप-मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने आज वीडियो कॉल कर कबीरधाम के पूर्व नक्सली कमांडर दिवाकर से बात की, जो कभी 14 लाख का इनामी नक्सली था।लेकिन अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवारने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पुलिस के सहयोग से 10वीं की परीक्षा पास कर ली है।जिनको विजय शर्मा ने बढ़ाई एवम शुभकामनाएं देते हुए हौसला बढ़ाया।