कवर्धा: मुड़िया पारा के आशा पेट्रोल पंप के पास खड़े दो ट्रकों से चोरों ने की 600 लीटर डीजल की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
कबीरधाम जिले में एक बार फिर डीजल चोर गिरोह सक्रिय होता हुआ नजर आ रहा है।ताजा मामला बोडला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़िया पारा का है। जहा के आशा पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक क्रमांक HR Z 2755 और RJ 14 GK 5165 से मौका का फायदा उठा कर अज्ञात चोरों ने 600 लीटर डीजल चोरी कर फरार हो गए।वही इस मामले बोडला पुलिस की टीम अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।