मौजमाबाद: बारिश के कारण मनोहरा तालाब हुआ ओवरफ्लो, कई इलाके हुए जलमग्न, पार्षद दिनेश शर्मा ने अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
क्षेत्र में सुबह से बारिश का दौर जारी हैं। जिसके बाद तालाब -बांधो में पानी की आवक लगातार जारी है। कस्बे के मनोहरा तालाब के ऑवरफ्लो होने के बाद हालात बदतर हो गए। तालाब के किनारे बसी मालियों की ढाणी चम्पेश्वर मंदिर तक पानी पहुंच गया। इसके साथ IDSMT कॉलोनियां व कच्ची बस्ती में पानी पहुंचे का खतरा बना हुआ हैं। पार्षद दिनेश शर्मा ने इस संबंध में नाराजगी जताई