पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ा, चोरी की बाइक बरामद
पटियाली। गंजडुंडवारा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में वांछित अंसार पुत्र निसार निवासी नागर, हाल निवासी नई बस्ती सुजावलपुर को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की टीवीएस अपाचे बाइक बरामद की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।