खानपुर: खानपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेंद्र नागर का राजनीति से संन्यास लेने वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ
खानपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेंद्र नागर का राजनीतिक संन्यास लेने वाला बयान आज मंगलवार को सुबह 8:00 के लगभग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता दिखाई दिया। नगर निकाय चुनाव के पूर्व आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक नागर ने चुनाव में जीत को लेकर कहा था कि अगर भाजपा की जीत नहीं हुई तो वह भाजपा में सक्रिय भूमिका नहीं निभाएंगे वह आगामी चुनाव भी नहीं लड़ेंगे ।