तिलहर/शाहजहांपुर
====
एंबुलेंस में मरीज को करना
पड़ा जाम खुलने का इंतजार।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
स्थानीय प्रशासन की नाकामी के चलते नगर में लग रहा भारी जाम।आधे घंटे तक जाम में फंसी रही मरीज को ले जा रही एंबुलेंस।
शुक्रवार दोपहर को नगर के बिरियागंज से लेकर मुख्य बाजार चौराहा और नगर पालिका गेट तक भयंकर जाम की समस्या दिखाई दी।
इस दौरान जाम के बीच में मरीज को लेकर जा रही एक सरकारी एंबुलेंस भी फंसी रही जिसे तमाम प्रयासों के बावजूद निकाला नहीं जा सका।
जाम के दौरान ड्यूटी पर मौजूद एकमात्र होमगार्ड की स्थिति एकदम असहाय नजर आई।नगर की बिरियागंज मोड,पोटरगंज मोड़ और उमा टॉकीज गली के निकट लगने वाली पुलिस की पिकेट आज नहीं लगाई गई थी।
स्थानीय पुलिस प्रशासन अपने तमाम दावों के बावजूद नगर को जाम की समस्या से राहत नहीं दे पा रहा है।