तिलहर/शाहजहांपुर
====
तीर लगते ही
लंकेश का वध।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
पोटरगंज रामलीला का रावण वध और राजगद्दी मंचन से समापन हो गया।
बुधवार देर शाम नगर की पुरानी गल्ला मंडी पोटरगंज में चल रहे श्री जनता रामलीला कमेटी की रामलीला का समापन रावण वध और राजगद्दी के दौरान भरत राम के भावुक मंचन से हुआ।सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र और लंका पति रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ जिसके दौरान उपस्थित जन ने जमकर जय श्री राम का जय घोष किया।और अंत में विभीषण द्वारा यह बताए जाने पर की रावण की मृत्यु तभी होगी जब उसकी नाभि में मौजूद अमृत को निशाना बनाया जाए तब भगवान राम के द्वारा नाभि को निशाना बनाकर तीर मारा गया और लंकेश का अंत होते ही पुतला धूं धूं कर जलने लगा।इस दौरान सौरव गुप्ता रवि,कमलेश गुप्ता पप्पू,नीलेश गुप्ता,नीरज गुप्ता,विकास गुप्ता,कौशल गुप्ता,प्रिंस गुप्ता कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र भारी पुलिस बल सहित मौजूद रहे।
Tilhar, Shahjahanpur | Nov 11, 2026