तिलहर/शाहजहांपुर
====
धूमधाम से निकाली
गई श्री राम बारात।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
नगर क्षेत्र में धूमधाम और बैंड बाजों की धुन पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की बारात निकाली गई।देव स्वरूप झांकियां और अखाड़ा रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र।
गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र की दोदराजपुर रामलीला का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र की बारात शुक्रवार को निकाल कर किया गया।
रामलीला प्रबंधक सोनू खन्ना के आवास से श्री राम बारात का आयोजन शुक्रवार देर शाम को किया गया।बैंड बाजों की धुन पर बारात में शामिल बाराती बने हजारों क्षेत्रवासी जय श्री राम का जय घोष करते नजर आए।राम बारात में इस दौरान राधा कृष्ण,भगवान महाकाल,राम दरबार,बजरंगबली,भगवान गणेश,गंगा मैया,लव कुश आदि देव स्वरूप झांकियां लोगों के लिए श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र रहीं तो वहीं बारात में शामिल अखाड़े में करतब कर रहे कलाकारों को देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली।इस दौरान राम बारात में मेला कमेटी अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि,नितिन खन्ना,विपिन खन्ना,पंडित शिवम मिश्रा,सोनू गुप्ता,आशीष सक्सेना,प्रशांत खन्ना,महेंद्र कुमार सक्सेना सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
राम बारात के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सीओ विदुष सक्सेना,कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र सर्किल क्षेत्र की पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।