मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में बैरियर लगाकर पुलिस ने संदिग्ध लोगों और संदिग्ध वाहनों के प्रति चलाया चेकिंग अभियान सीओ रहे मौजूद
चुनावी आचार संहिता का पालन करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कौशांबी पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है।इसी क्रम में रविवार शाम को पश्चिम शरीरा में पुलिस द्वारा सड़क पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों को चेक किया गया है साथ ही साथ संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ भी की गई है।इस चेकिंग अभियान के दौरान क्षेत्र अधिकारी अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे हैं।