मंझनपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को मंझनपुर डायट मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने स्वीप के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोजित महिला मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को डायट मैदान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली डाइट मैदान से समदा चौराहा से ओसा चौराहा होते हुए मंझनपुर चौराहा से डाइट मैदान तक निकाली गई। जनपद के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई है।