चाईबासा: चाईबासा की जर्जर सड़कों की जल्द मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा ने उपायुक्त को पत्र सौंपा
चाईबासा। चाईबासा शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं अधिवक्ता हेमंत कुमार केशरी ने मंगलवा को चार बजे पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र सौंपकर जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।