टीकमगढ़: जतारा में ससुराल पक्ष ने महिला को पीट-पीटकर किया घायल, आँखों में फेंकी सब्जी
जतारा के वार्ड नंबर से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल महिला का नाम वंदना वंशकार है। घटना में देवर ने वंदना की आंखों सब्जी फेक दी जिससे उसकी हालत खराब हो गई और परिवार के अन्य लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी जिससे महिला घायल हो गई। महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।