टीकमगढ़: टीकमगढ़ में इलेक्ट्रिकल दुकान में दुकानदार के साथ की गई मारपीट, दुकान व बाइक में की गई तोड़फोड़; CCTV फ़ुटेज आया सामने
टीकमगढ़ से लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है, आए दिन मारपीट के मामले के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एसा ही एक और मामला सामने आया है जिसमें कलेक्ट्रेट रोड गिर्राज गैस एजेंसी के पास कुछ लोगों द्वारा इलेक्ट्रिकल दुकानदार के साथ मारपीट की गई और दुकान व बाइक में तोड़फोड़ की गई। शनिवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।