टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर युवकों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो आया सामने
टीकमगढ़ में कलेक्टरेट रोड स्थित एयू बैंक के पास युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस घटना में युवक लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते नजर आए। पुलिस के अनुसार मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है।