टीकमगढ़ भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। इस दौरान मोदी सरकार के 11 साल के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की गई । इस दौरान बताया गया कि 25 जून को आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा।