टीकमगढ़: नए बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में घायल हुई एक महिला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ नए बस स्टैंड के पास शनिवार को एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल महिला का नाम रखना राय निवासी गुखरई गांव बताया गया है। महिला के परिजन ने बताया कि महिला अपने पति और बच्चों के साथ टीकमगढ़ से अपने गांव जा रही थी, रास्ते में नए बस स्टैंड के पास खराब सड़क होने के कारण बाइक अनियंत्रित होने से महिला बाइक नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।