पाटन: ग्राम मोहला में कटंगी पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारा, 16 जुआरी पकड़े, ₹23,560 जब्त
Patan, Jabalpur | Nov 11, 2026 थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि विपेंदर सिंह लोधी के भूसा वाले कमरे के सामने कुछ लोग ताश पत्तों पर की हार जीत का दाव लगाकर खेल रहे हैं जिसके बाद मौके पर पुलिस ने जाकर दबिश दी और लगभग 16 जुआरी को पकड़ा है और इनसे 23560 रुपए नगर जप्त किए गए हैं आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।