सोरांव: सोरांव तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी प्रयागराज पहुंचे
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को सोरांव तहसील का दौरा किया। उन्होंने यहां आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की। जिलाधिकारी दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तहसील सोरांव पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर मिले शिकायती पत्रों को देखकर सम्बंधित को निस्तारण का निर्देश दिए।