करछना: हिंदूपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सपाइयों के द्वारा आयोजित संविधान मान स्तंभ सम्मान में संविधान बचाने का लिया गया संकल्प
शनिवार को करछना क्षेत्र के हिंदूपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्ववाहन पर संविधान मान स्तंभ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद डॉ मानसिंह यादव, मेजा विधायक संदीप पटेल रहे। कार्यक्रम में संविधान बचाने का संकल्प लिया गया।