करछना: यमुनापार क्षेत्र में हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद जी की मनाई गई जयंती
यमुनापार क्षेत्र में गुरुवार को खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महानायक जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के 119 वीं जयंती के अवसर पर याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल एवं मोहम्मद नासिर के द्वारा उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।