करछना: नैनी पुलिस द्वारा चार अभियुक्त तथा पांच महिला अभियुक्ता को लूट के विभिन्न सामान के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली पुलिस द्वारा लूट के विभिन्न सामान के साथ चार अभियुक्त तथा पांच महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लूट का एक मंगलसूत्र - एक हार - एक जोड़ी कान का झाला सभी पीली धातु,एक जोड़ी पायल - एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु,तथा एक मोबाइल फोन व ₹5500 नगद बरामद किया गया है।