करछना: रेलवे माल गोदाम के पास साइकिल सवार की गड्ढे में गिरने से हुई मौत,दो ठेकेदारों पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामला प्रयागराज के यमुनानगर नैनी कोतवाली क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के पास का है,जहां पर साइकिल सवार की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई,मृतक व्यक्ति के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर नैनी पुलिस द्वारा दो ठेकेदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है, तथा दोनों ठेकेदारों को गिरफ्तार किया गया है,जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।