करछना: तेवरिया खुर्द गांव में छप्पर में काम कर रही महिला की जहरीले जंतु के डंसने से हुई मौत
करछना थाना क्षेत्र के तेवरिया खुर्द गांव निवासी राज बहादुर पटेल की पत्नी अनीता पटेल शुक्रवार सुबह घर के बगल छाए गए छप्पर में काम कर रही थी। उसी दरमियान अचानक जहरीले जंतु ने हाथ में डंस लिया। महिला की तेज आवाज सुनकर घर के परिजन उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में ले गए। पैसे के अभाव में अस्पताल से निकलकर झाड़ फूंक करने लगे। कुछ घंटे बाद महिला की मौत हो गई।