सरैया: मुजफ्फरपुर के बहिलवारा गढ़ में अंडा फार्म बंद कराने का प्रदर्शन
सरैया प्रखंड के बहिलवरा गढ़ गांव में अंडा फार्म से हो रही समस्याओं को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दुर्गंध, गंदगी और मक्खियों के प्रकोप से परेशान होकर फार्म बंद करने और नए फार्म निर्माण पर रोक की मांग की।