घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण कर, बच्चों के भोजन की गुणवत्ता जांची
घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक गंगा उइके ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।