लखीसराय: लाखोचक गांव में गूंजी सामाजिक न्याय की हुंकार, जनेऊ आंदोलन के नायकों को दी श्रद्धांजलि
रविवार को चानन प्रखंड के लाखोचक गांव आर लाल उच्च विद्यालय प्रांगण में जनेऊ आंदोलन के प्रणेता महान क्रांतिकारी बाबू पल्लट दास एवं रघुनाथ महतो की स्मृति में 101 वां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार के अलावे उत्तर प्रदेश एवं झारखंड से लोग शामिल हुए. अपराहन 12.30 बजे यहां काफी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे.