➡️ ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अरोह-2026 का समारोह पूर्वक हुआ समापन
संचालनालय खेल और युवा कल्याण म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर 15 खेलों यथा बास्केटवाल, व्हालीवाल, हॉकी, फुटवाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, कुश्ती, लॉन टेनिस, योगासन, खो-खो, मलखम्व, ताईक्वांडो, कूडो, बैडमिंटन एवं टेबल-टेनिस तथा विकास खण्ड मुख्यालय पर 02 खेलो में दिनांक 05 मई 2026 से 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समापन आज दिनॉक 06 जुन 2026 को सायंः 05ः30बजे खेल परिसर सागर के हॉकी ट्रर्फ मैदान में किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष माननीय श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर एवं डी.एस.यादव संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सागर, श्रीमती सुनिता झौरे वैज्ञानिक म0प्र0प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर, वरिष्ठ समाजसेवी श्री वीनू राणा जी,श्री मोहित भल्ला अध्यक्ष जिला मलखम्ब संघ सागर के विषिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ, इस अवसर पर विषेष रूप से जिला कुष्ती संघ के उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सोनी जी,रंग कला मंच सागर से श्री असरार खान, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, अपूर्वा भदौरिया, संदीप कुमार सांडिल्य, स्वेता नेमा, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ खेल परिसर में लगाया।
तत्पष्चात हॉकी मैदान पर अतिथियों के समक्ष जुम्बा डांस का प्रदर्षन श्री राजतिवारी के मार्गदर्षन मंे किया गया। तदुपरांत अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर मार्ल्यपण कर दीप प्रज्जवलित कर आसन ग्रहण किया गया। तत्पष्चात जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी सागर श्री प्रदीप अबिद्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया, साथ ही सभी खेल प्रशिक्षकों द्वारा भी अतिथियों का स्वागत मार्ल्यपण कर किया गया।
इसके पष्चात जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी से अतिथियों को अवगत कराया एवं 30 दिवस तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर में सागर मुख्यालय पर विभिन्न 15 खेलों में लगभग 1019 खिलाड़ियों ने तथा जिले के शेष 10 विकासखंडो में लगभग 654 खिलाड़ियों इस प्रकार लगभग 1673 खिलाड़ियों ने इस प्रषिक्षण षिविर में अपनी प्रतिभागिता दी एवं खेलों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद मलखम्ब खेल का प्रदर्षन खेल परिसर के विभागीय प्रषिक्षक श्री श्यामलाल पाल के मार्गदर्षन मंे किया गया। जिससे सभी मत्रमुग्ध हो गये।
इसके पश्चात कार्यक्रम में पधारे अतिथि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष माननीय श्री देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में भारत माता की जय के साथ बच्चों को खेल के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आज प्रषिक्षक खेल प्रतिभाओं निखारने का काम कर रहे है, खेल विभाग समर कैम्प हर वर्ष आयोजित कर रहा है और खेलों के प्रति जो निष्टठा से खिलाड़ी तैयार करते है ये सराहनीय है। खेलों के माध्यम से सरकार आज प्रतिभाओं को निखारने एवं उनको एक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण काम कर रही है,जिससे म0प्र0 में लगातार हर खेल में खिलाड़ी पदक प्राप्त कर रह है जो बहुत ही सम्मान की बात है। अंत में सभी खिलाड़ियों को खेलों से जुड़े रहने की अपील की।
तत्पष्चात जिला मुख्यालय पर 15 खेलों में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले खिलाड़ियों में से प्रत्येक ख्ेाल से 02 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर एवं उनके प्रषिक्षण देने वाले सभी प्रशिक्षको को सम्मानित किया गया, म0प्र0प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर द्वार ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर के समापन समारोह में खिलाड़ियों को पर्यावरण कार्यक्रम भाग लेने पर प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। तथा ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर आरोह 2026 के इस 30 दिवसीय षिविर में खेल आयोजन के साथ-साथ इस वर्ष खिलाड़ियो में खेल के अतिरिक्त सामाजिक,सांस्कृतिक एवं उनकी प्रतिभा को मंच देने हेतु अन्य गतिविधियों का आयोजन भी किया गया जिसके मुख्यता येागा का विषेष षिविर, खेल संबंधित पेन्टिग की प्रतियोगितायें, मोटीवेषनल कार्यक्रम,मेडीटेषन का कार्यक्रम, स्वास्थ संबंधी जानकारी, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा नषा से दूर रहने हेतु नषा मुक्ति संदेष एवं कार्यक्रम,एवं पर्यावरण से संबंधित जानकारी विभिन्न विषय विषेषज्ञो द्वार समय-समय पर दी गई। साथ ही ग्रीष्मकालीन खेल प्रषिक्षण षिविर में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभागिता दी और उन्हे भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत मंे समापन अवसर पर पधारे सभी अतिथियों को जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
कार्यक्रम का संचालन आर.जे.राम, माय एफ.एम. सागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में म0प्र0 प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड से श्री रामेष्वर अहिरवार, श्री आकाष सूर्यवंषी, सभी प्रशिक्षक/कर्मचारी श्री प्रेमनेती राय, श्रीमती सीमा चक्रवर्ती, श्रीमती संगीता सिंह, श्री श्यामलाल पाल, श्री उमेश चंद मोर्य, श्री नफीस खान, श्री नरबहादुर सिंह राजपूत, श्री नरेन्द्र सोनी,श्री शैलेन्द्र यादव, श्री विषाल तोमर, कु. मेघा भोजक, श्री राम सिंह गौड़, कु.वंदना तिवारी, कु.रीमा ठाकुर,श्री पंकज प्रजापति,श्री नीलकमल खलको, श्री महेन्द्र सिंह राजपूत, श्री चंदन मोरे, श्रीमती अंजली सिंह, श्री रंजीत बैन, श्री विवेक सेन, श्री रामबाबू विश्वकर्मा, श्री हेमन्त प्रजापति, श्री बद्री प्रसाद सेन, श्री ब्रजेन्द्र कोरी, श्री विक्की, आदि का विशेष सहयोग रहा।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026