खड़गपुर: नंदलाल बसु चौक के समीप बाजार करने आई महिला के सिर पर बट वृक्ष की टहनी गिरने से घायल, इलाजरत
खड़गपुर नगर के नंदलाल बसु चौक के समीप सोमवार को हटिया करने आई एक महिला के सिर में वट वृक्ष की टहनी गिरने से महिला घायल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों की सहायता के घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया।चिकित्सक द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।