Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews

मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ, दनकौर डायट में हुआ लाइव प्रसारण ग्रेटर नोएडा/दनकौर। मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों को बेहतर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नोडल अधिकारी महकार सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। #GreaterNoida #Dankaur #CMYogi #CashlessTeacherScheme #TeacherHealthcare #Education #DIETDankaur #Teachers #UttarPradesh #CashlessMedical #MahkarSingh #NCRExpressNews #BreakingNews #HindiNews #NoidaNews

MORE NEWS

नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी से जुड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनें सीज कर दी हैं। आइए दिखाते हैं पूरी रिपोर्ट।
थाना फेस-1 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता नूरी की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-9 स्थित उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनों के बारे में जानकारी की गई, जो नूरी और उसके परिजनों की बताई गईं।

पुलिस ने जब इन वाहनों के वैध दस्तावेज मांगे, तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद तीनों जेसीबी/हाइड्रा मशीनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता नूरी पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

नोएडा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वांछित हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपी से जुड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनें सीज कर दी हैं। आइए दिखाते हैं पूरी रिपोर्ट। थाना फेस-1 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता नूरी की गिरफ्तारी के लिए सेक्टर-9 स्थित उसके घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी तीन जेसीबी/हाइड्रा मशीनों के बारे में जानकारी की गई, जो नूरी और उसके परिजनों की बताई गईं। पुलिस ने जब इन वाहनों के वैध दस्तावेज मांगे, तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद तीनों जेसीबी/हाइड्रा मशीनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्ता नूरी पर आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी में 11,000 KV हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक स्कूटी में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी #Noida #Chhijarsi #Breaking #Accident #NoidaNews

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी में 11,000 KV हाई टेंशन लाइन का तार टूटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 5 लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक स्कूटी में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी #Noida #Chhijarsi #Breaking #Accident #NoidaNews

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 16, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण एवं सीडी रेशियो बढ़ाने के दिए निर्देश*

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई।
      मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी बैंक पात्र व्यक्तियों के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण एवं स्वीकृति सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बैंक शाखाओं द्वारा 15 से कम ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, उनकी सूचना शासन को भी उपलब्ध कराई जाए।
      सीडी रेशियो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों को ऋण वितरण में तेजी लाने तथा भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनुरूप जनपद का सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों का प्रदर्शन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं रहेगा, उनके साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की जाए।
      पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी पात्र आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके।
      राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के खाते प्राथमिकता के आधार पर खोलने तथा उन्हें आवश्यकता के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैंक योजनाओं में पूरी सक्रियता के साथ सहयोग करें, जिससे महिलाओं की आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।
      बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। लाभार्थियों से प्राप्त लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए।
      बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशीष कुमार, संबंधित बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
      सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक सम्पन्न* *लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण एवं सीडी रेशियो बढ़ाने के दिए निर्देश* कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, पीएम सूर्य घर योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में लंबित आवेदनों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी बैंक पात्र व्यक्तियों के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण एवं स्वीकृति सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बैंक शाखाओं द्वारा 15 से कम ऋण आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, उनकी सूचना शासन को भी उपलब्ध कराई जाए। सीडी रेशियो की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं जिला समन्वयकों को ऋण वितरण में तेजी लाने तथा भारतीय रिजर्व बैंक के मानकों के अनुरूप जनपद का सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन बैंकों का प्रदर्शन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं रहेगा, उनके साथ अलग से समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत प्राप्त सभी पात्र आवेदनों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के खाते प्राथमिकता के आधार पर खोलने तथा उन्हें आवश्यकता के अनुरूप ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैंक योजनाओं में पूरी सक्रियता के साथ सहयोग करें, जिससे महिलाओं की आजीविका और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाया जाए। लाभार्थियों से प्राप्त लंबित आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशीष कुमार, संबंधित बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं जिला समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सौजन्य से सूचना विभाग, गौतमबुद्धनगर।

Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 15, 2026

मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ, दनकौर डायट में हुआ लाइव प्रसारण ग्रेटर नोएडा/दनकौर। मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों को बेहतर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नोडल अधिकारी महकार सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है। #GreaterNoida #Dankaur #CMYogi #CashlessTeacherScheme #TeacherHealthcare #Education #DIETDankaur #Teachers #UttarPradesh #CashlessMedical #MahkarSingh #NCRExpressNews #BreakingNews #HindiNews #NoidaNews - Gautam Buddha Nagar News