मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ, दनकौर डायट में हुआ लाइव प्रसारण
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना का शुभारंभ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) दनकौर में लाइव प्रसारण के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री कैशलेस शिक्षक चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए। इस योजना के माध्यम से शिक्षकों को बेहतर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नोडल अधिकारी महकार सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है।
#GreaterNoida #Dankaur #CMYogi #CashlessTeacherScheme #TeacherHealthcare #Education #DIETDankaur #Teachers #UttarPradesh #CashlessMedical #MahkarSingh #NCRExpressNews #BreakingNews #HindiNews #NoidaNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 8, 2026