बाबई: माखननगर पावरखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र का जनपद सीईओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देश पर जिले के अधिकारियो ने स्कूल,अस्पताल एवं आंगनवाडी केन्द्रों में पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। उसी क्रम में माखननगर व पवारखेड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र का जनपद पंचायत सीईओ हेमंत सूत्रकर ने शनिवार को 10 बजे पहुंचकर निरीक्षण किया एवं इस दौरान मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए।