बाबई: माखननगर में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा गुरुवार को दोपहर में कार्रवाई की गई कार्रवाई के दौरान सरदार कॉलोनी में ब्रिज के नीचे से पुलिस ने आरोपी भगवान सिंह पिता लखन के पास से 5 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की। जप्त शराब की कीमत रु 500 बताई जा रही है मामले मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।